Categories: Crime

सपा प्रत्याशी ने किया रोड शो, समर्थकों के साथ दिखाई ताकत

दुष्यंत यादव

आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया ने बुधवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ जहांगीरगंज बाजार के बावली चैक से सैकड़ों वाहनों के साथ रोड शो किया। रोड शो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। रोड शो के माध्यम से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया ने सभी से सहयोग एवं समर्थन की अपील किया।

बावली चैक नरियाव से निकला रोड शो जहांगीरगंज, देवरिया बाजार, राजेसुल्तानपुर ,ब्रह्मचारी बाबा, गढ़वल पदुमपुर, गिरैया बाजार होते हुए जहांगीरगंज बाजार में आकर समाप्त हो गया। इस दौरान सभी सपाई एकजुट होकर एकमंच पर नजर आए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव उर्फ वकील, संगीता देवी ,वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम, विद्या सिंह भारती ,पूर्व प्रमुख हीरालाल, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष प्रदुम्मन यादव बबलू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गण अजीत यादव राम अचल यादव रणजीत सिंह यादव प्रधान वासुदेव यादव रमेश मिश्र,बालगोविंद त्रिपाठी ,इन्तखाब आलम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव, सुनील यादव एडवोकेट, मोहम्मद मोवीन ,पूर्व प्रदेश सचिव रियाज अहमद सिद्दीकी, लोहिया वाहिनी के विश्वनाथ, रामचेत हेमंत, अनुज ,शैलेंद्र ,जयपाल, अनूप अग्रहरी पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष पतिराम जगन्नाथ पान्डेय पीर मोहम्मद रामगोपाल सूर्यदेव उमेश चैहान रामजीत निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts