Categories: Crime

बीच शहर में दिनदहाड़े 1 लाख की छिनैती, लुटरे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

नुरुल होदा खान
बलिया। नगर के बिशुनीपुर मस्जिद के  सामने गुरुवार की दोपहर में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख की लूट की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटेरों की काफी खोज किया, लेकिन उनको पता नहीं लग सका। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे को हुई, वे मौके पर पहुंच गये।

जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन सिंह नगर के पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे वह बिशुनीपुर मस्जिद के पास पहुंचे पीछे से बाइक सवार दो युवक रुपये से भरा बैग जनार्दन सिंह के हाथ से छीनकर भाग गये। श्री सिंह ने शोर मचाया, लेकिन भीड़ होने के कारण लूटेरे मौके से फरार हो गये। पूरे मामले की जांच एएसपी रामयज्ञ यादव व कोतवाल ने एक मेडिकल हाल से सीसीटीवी फुटेज से किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts