Categories: Crime

147 दागी और 322 करोड़पति विधायक है विधानसभा में इस बार

समर रुदौलवी
लखनऊ. चुनावों के बाद अब उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद चल रही है। राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली पार्टी भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं कर पायी है। इस बीच एडीआर ने चुने गए 403 में से 402 विधायकों के आपराधिक रिकार्ड और संपत्ति का विश्लेषण पेश किया है। एडीआर के आकलन में 143 (36 फीसद) विधायकों पर आपराधिक रिकार्ड और इनमें से भी 107 (26 फीसद) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राजनीति में धनबल और बाहुबल का प्रभाव कितना बढ़ गया है, यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के संपत्ति और आपराधिक रिकार्ड से साबित हो चुका है। इसकी एक बानगी यह भी है कि चुने गए विधायकों में से 143 (36 फीसद) आपराधिक रिकार्ड धारी और 322 यानि 80 फीसद विधायक करोड़पति हैं। चुने गए विधायकों की औसत संपत्ति 5.92 करोड़ रुपये है।
एक नजर उत्तर प्रदेश विधानसभा पर
भाजपा – 312
सपा – 47
बसपा – 19
अपना दल (सोनीलाल) – 09
कांग्रेस – 07
एलआईएसएचएडी – 1
एसबीएसपी – 04
रालोद – 01
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts