Categories: Crime

अयोध्या,मथुरा ,वाराणसी,गोरखपुर को बड़ा तोहफा: मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति

मनोज गोयल( मंडल प्रभारी)
मुख्यमंत्री की ओर से आई नई घोषणा के अंतर्गत भारत के चार पवित्र शहरों अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और गोरखपुर को बड़ा तोहफा देते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 2019 तक अन्य जगह पर भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि, ‘‘मथुरा, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर अब बिजली कटौती से मुक्त रहेंगे और इन जिलों में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.’’ अधिकारियों से 15 दिन के भीतर वर्तमान खामियों को ठीक करने के निर्देश दिये गए हैं,और सरकार ने बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन खोल दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts