Categories: Crime

ध्यान रहे कि 500 और 1000 रु के 10 से ज्यादा पुराने नोट रखना अब जुर्म होगा

शबाब ख़ान
नोटबंदी के बाद अमान्य हो चुके 500 और 1,000 रुपए वाले 10 से अधिक पुराने नोट रखना अब कानूनन जुर्म है। ऐसे नोट रखने वालों को दंडित करने वाला कानून एक मार्च से लागू हो गया है। इस कानून से संबंधित अधिसूचना के मुताबिक ऐसे नोट रखने वालों से न्यूनतम 10 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

इस कानून के अनुसार अब यदि किसी सामान्य व्यक्ति के पास ऐसे 10 से ज्यादा नोट पाए गए तो यह अपराध होगा। अध्ययन या शोध करने वालों के लिए यह सीमा 25 नोटों की रखी गई है। कानून का उल्लंघन करने वालों से 10 हजार रुपए या पाए गए नोटों की पांच गुनी राशि, जो भी अधिक हो, वसूली जाएगी। यह कानून लागू हो जाने से अब इन नोटों पर सरकार और रिजर्व बैंक का देनदारी दायित्व भी समाप्त हो गया है।
संसद ने पिछले महीने इससे संबंधित ‘निर्दिष्ट बैंक नोट (देनदारी दायित्व समाप्ति) कानून, 2017’ पारित किया था। इस कानून का मकसद 500 और 1,000 रुपए के बंद हो चुके नोटों के सहारे समानान्तर अर्थव्यवस्था खड़ी करने से रोकना है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 27 फरवरी को इस कानून पर दस्तखत किए थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts