Categories: Crime

निजी क्लीनिक संचालक के अपहरण का मामला – हुआ दोनों पक्षों में समझौता

दुष्यंत यादव 

आलापुर, अम्बेडकरनगर। गुरुवार को जहांगीरगंज कस्बे के निजी क्लीनिक के संचालक के अपहरण का मामला शुक्रवार को पुलिसिया दबाव में रफा-दफा हो गया हालांकि दोनों के बीच लेन देन का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने थाने में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

बता दें कि गुरुवार को शाम लगभग साढे़ छः बजे जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे जहांगीरगंज से निजी क्लीनिक के संचालक राजेंद्र प्रसाद पांडे का दो मारुति सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था जिसके बाद आलापुर एवं डायल 100 पुलिस में रामनगर बाजार में घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया तथा जहांगीरगंज पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की जांच पड़ताल के उपरांत मामला लेनदेन का सामने आया जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। थानाध्यक्ष बासुदेव राणा ने बताया कि मामला रुपए के लेन देन का है दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts