Categories: Crime

अब तक 80 करोड़ का कपडा पहन चुके मोदी खुद को फ़कीर कहते है – आज़म खान

ओबैदुल्लाह अंसारी 

भदोही। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा की हिन्दुस्तान में अमन चैन भाईचारा व इंसानियत कायम रखने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। भाजपा जात बिरादरी हिन्दु मुस्लिम की राजनीति कर देश को तबाही की ओर ले जाना चाहती है। वे गुरुवार को नगर के काजीपुर स्थित फकीर सेठ के आहाता में सपा प्रत्याशी व विधायक जाहिद बेग के हक में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने एक घंटे के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। कहा भाजपा रमजान व दिवाली के नाम पर राजनीति कर हिन्दु मुस्लिम में बटवारा करना चाहती है भाजपा । देश के बादशाह के मुंह से ऐसी बाते शोभा नही देती। कहा यह मुल्क गुलदस्ता की तरह है जिसमे विभिन्न तरह के फूल है। जिसे जोडने से देश मजबूत होगा। नगर विकास मंत्री नोटबंदी पर भी बोले कहा गरीबो को नोटबंदी के नाम पर लाइन में खडा कर दिया और  विजय माल्या जैसे भगोडे  का कर्ज माफ कर दिया। मोदी जी अपने को फकीर कहते है। अब तक  80 करोड के कपडा पहन चुके है।

उन्होंने कहा भाजपा लाशो के ढेर पर राजनीति करना सीखी है।विकास व योजना से उससे कोई लेना देना नही।कहा जब बजट पेश हुआ तो लोग खुश हुए की 50 करोड के व्यापार पर एक वर्ष का पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।लेकिन जब लोगो ने यह सूना की 15 प्रतिशत का सर चार्ज भी लगा दिया गया है।तो लोग समझ गये की भाजपा नीजि स्वार्थ में जी रही है। कहा हमारे यहा मंदिर मस्जिद का कोई फर्क नही सब अपने हिसाब से एबादत में खुश है।लेकिन भाजपा फर्क दिखा कर बाटने की मंशा रखती है।उन्होंने उपस्थित जनो से कहा की वतन की फिक्र  करो भाजपा नफरत की बीच बोना चाहती है ईद और दिवाली में फर्क करना चाहती है।इसे रोकना होगा।कहा  हजारो साल के रिश्ते है।इसे यू ही बिखरने नही देना है।कहा देश का बादशाह झूठ बोलता है।जबकि देश के बादशाह को सवा सौ करोड देश वासियो को एक निगाह से देखना चाहिए। लेकिन बादशाह ने लेपटाट नही दिया।सपा ने दिया तो उस पर आरोप की मुसलमानो को दिया।कहा मोदी जी कहते है की सपा सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री बनी लेकिन शमसान के लिए कुछ नही किया।जबकि  236 करोड कब्रिस्तान पर तो  426 करोड शमशान के लिए दिया।लेकिन मोदी जी को लगता है मुर्दो से भी झगडा है।नगर विकास मंत्री बसपा पर भी कटाक्ष किया कहा मायावती जी ने सौ मुसलमान खडे किये है उनका मकसद यह है की मुसलमान का वोट बट जाये और भाजपा की सरकार बन जाये।वे अखिलेश सिंह व मुलायम सिंह यादव की भी बात की कहा बाप बेटे की बीच मै पूल का काम करता हूं है।सपा भी बच गई साईकल भी बच गई और बाप बेटे के रिश्ते भी।आजम खां गंगा सफाई पर भी बोले कहा गंगा सफाई के लिए केंद्र सरकार ने एक पैसा नही दिया।सपा प्रत्यासी जाहिद बेग ने भी संबोधित किया।जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी,  हाजी अब्दुल रब,गुलामन अंसारी, शमीम अंसारी, हसनैन अंसारी, अशलम महबूब, प्रमुख विकास यादव, दिलीप गुप्ता, पन्ना लाल यादव, मुख़्तार हाशमी, शोभनाथ यादव,मुन्ना यादव, नान्हक यादव, फूलचंद्र यादव, अली शेर खां,कन्हैया लाल मौर्य, मिंटू बेग,राजकुमार यादव, मनोज यादव, अय्यूब अंसारी, कामिल अंसारी, सुरेश यादव, आशुतोष यादव आदि रहे

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts