Categories: Crime

झाँसी जेल मे बंद मफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी को पड़ा दिल का दौरा

झाँसी जेल प्रशासन मे मचा हड़कंप आनन फानन मे मेडिकल कालेज मे कराया गया भर्ती
राजू आब्दी
झाँसी – जेल मे बंद माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी को आज अचानक दिल का दौरा पड़ गया आनन फानन मे उसे मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया । बताते चले झाँसी जिला जेल मे माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी काफ़ी दिनों से झाँसी जेल में बंद है जिसे आज शाम अचानक दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी जैसे ही इस खबर की जानकारी जेल व जिला प्रशासन को हुई तो प्रशासन ने उसे तुरंत जेल मे ही उपचार दिलाया मगर जब उसकी हालत मे जब सुधार नही हुआ तो डाक्टरों की टीम ने प्रशासन को उसे तुरंत अस्पताल मे भर्ती कराने की सलाह दी जिला प्रशासन ने मुन्ना बजरंगी को तत्काल मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts