Categories: Crime

बसखारी, अम्बेडकरनगर – आग से नगदी समेत सामान जला

अनंत कुशवाहा
बसखारी, अम्बेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामडीह सराय गांव में आग लगने से 15 हजार रूपये नगदी सहित लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर खाक हो होने का मामला प्रकाश में आया है। गया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश निषाद पुत्र स्वर्गीय सुख्खू निषाद निवासी रामडीह सरायगढ़ा के घर के एक कमरे में दोपहर करीब एक बजे  धुंआ निकलता देख औरतों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण वा परिवार के सदस्य ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच कमरे में रखा स्टेबलाइजर, 15 हजार रुपए, कपड़े , इन्वाटर डबल ,बेड सहित लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण परिवार के सदस्यों के द्वारा शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts