Categories: Crime

एक वर्ष से नहीं मिल रहा है कोटे से गल्ला

मुबारकपुर आजमगढ़
मुबारकपुर थाना क्षेत्र गुजरपार में आज भी लोगो को कोटे से गल्ला नहीं मिलता लोगो के कथनानुसार आज भी लोगो को गल्ला मिलने के बजाय गालिया मिलती है लोगो के कथनानुसार कोटेदार कपिल देव द्वारा लोगो से कहा जाता है कि जब तक सपा सरकार है किसी को कुछ नहीं मिलेगा जिसको जो मर्ज़ी हो कर ले और यही वजह है कि लगभग एक वर्ष से लोगो को गल्ला नहीं मिलता जब इस बारे में ग्राम प्रधान से पूछा गया तो ग्राम प्रधान ने कहा कि मुझे तो हर महीने गल्ला मिलता  है लोगो को मिलता है कि नहीं मुझे नहीं पता

ज्ञातव्य हो की लगभग एक वर्ष से गल्ला न मिलने से क्षुब्ध हो कर ग्रामवासी कोटे को निरस्त करने की मांग को लेकर उच्च अधिकारियो के वहां अपील भी की है ग्रामवासियो का कहना है कि देखते है कि अब इस सरकार में उनके साथ न्याय होता है या नहीं
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts