Categories: Crime

ए.डी.एम.(सीटी) ने शिक्षा विभाग का किया निरीक्षण

आर के गुप्त
वाराणसी – सूबे की सरकार की मंसा के अनुरूप जनपद के शिक्षा विभागो मे कर्मचारियो के समय से न पहुॅंचने की शिकायत को संज्ञान मे लेकरजिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को अपर जिलाधिकारी नगर जितेन्द्र मोहन सिंह ने अपने अधीनस्थ ए.सी.एम. प्रथम नागेन्द्र यादव व ए.सी.एम. चतुर्थ चन्द्र शेखर सिंह के साथ बेसिक शिक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया। वह 10.05 बजे बेसिक शिक्षा विभाग पहुंचे उनके पहुॅंचते ही कर्मचारियो मे खलबली मच गयी मौके पर ना तो बी.एस.ए. मिले ना ही लेखाधिकारी मिले साथ ही कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे दोनो अधिकारियो के न मिलने पर उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे मे ले लिया बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी स्थिति को देखते हुए पास मे ही स्थित यू.पी. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मे भी धमक पड़े जहां मौके पर क्षेत्रीय सचिव कामता राम पाल व उनके अन्य अधिकारी मौजूद मिले विभाग मे कई कर्मचारी नदारद दिखे इसका कारण पूछने पर क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि कुछ परीक्षा की ड्यूटी मे लगे हैं कुछ को अनुपस्थित बताया जिसपर श्री सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर सहित कई दस्तावेज कब्जे मे ले लिया इतना ही नही कार्यालय मे रखे फाइलो के रखरखाव व शौचालयो मे गन्दगी और बाथरूम के टूटे दरवाजे को देंखकर काफी नाराज दिखे और चेतावनी देकर वापस हुए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts