Categories: Crime

दारा सिंह के वन मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

यशपाल सिंह आजमगढ़
आज़ लखनऊ से सड़क मार्ग से आ रहे उत्तर प्रदेश शासन के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के जिले के प्रथम आगमन पर अतरौलिया से लेकर आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्वागत हुआ। मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र मधुबन जा रहे थे। अतरौलिया सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया। अभिभूत दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीत ऐतिहासिक जीत तो है ही साथ ही यह प्रदेश के नागरिकों की जीत है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से लगा ग्रहण अब समाप्त हो चुका है

दिन प्रतिदिन प्रदेश की जनता विकास की तरफ उन्मुख होगी। आजमगढ़ के विकास में प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी कानून अपना काम करेगा नेता राजनेता अपना काम करेंगे इस मौके पर मुख्य रुप से रमेश सिंह रामू प्रमोद सिंह आनंद तिवारी राणा सिंह संजीत तिवारी शेरू पांडे नेताओं के अलावा वन विभाग के मंडल आजमगढ़ मंडल के वन संरक्षक आर्थिक तथा डीएफओ शेष नारायण ने बुके देकर स्वागत किया इनके अलावा जगदीश राय आनंद आर्य ने भी वन मंत्री का स्वागत किए

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts