Categories: Crime

मऊ – जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग का औचक निरिक्षण

मऊ. संजय ठाकुर
जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला द्वारा आज 12ः00 बजे सहायक परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यालय के अन्दर लोगो की भीड़ जमा थी जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त की तथा ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन कहकसा खातुन को सख्त निर्देश दिये कि कोई भी बाहरी व्यक्ति केवल काउण्टर तक प्रवेश करे कार्यालय के अन्दर न आने पाये यदि ऐसे बाहरी व्यक्ति कार्यालय के अन्दर निरीक्षण के समय पाये जायेंगे तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय के बाहर पड़ी दुकानों को वहां से हटाने के निर्देश दिये तथा सख्त निर्देश दिये कि कार्यालय टाइम मंे कोई बाहरी व्यक्ति अन्दर प्रवेश नही करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता सीधे अपने काम लेकर काउण्टर पर जाये उसका कार्य वही पर हो जाये उसे परेशान न किया जाय यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त अवसर पर नगर मजिस्टेट राम अभिलाष सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहंे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts