Categories: Crime

अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम को अपनों ने ही सवालो से घेरना शुरू किया

वीनस दीक्षित
वाराणसी में जिस  तरह महान दिग्ज नेताओँ का डेरा है इस समय देखने को मिल रहा है उससे तो ऐसा ही लगता कि है कोई भी चुनाव के अंतिम चरणों में पहुँच कर भोले की नागरी मेँ मात नहीं खाना  चाहता है ये तो भविष्य के गर्भ में है कौन मुकदर का सिकंदर होगा  पीएम मोदी हो या फिर मायावती अथवा सीएम अखिलेश के साथ खड़े राहुल गांधी।

मगर परिणाम के पहले ही भाजपा के नेताओं ने वाराणसी में पीएम  मोदी के रोड शो पर हल्ला  बोल दिया है  वाराणसी कि सभी सीटो पर जीत हासिल करने के लिये पीएम मोदी काशी में तीन दिन तक सर से ऐड़ी का ज़ोर लगाते हुये दिखेंगे। दो दिनों से लगातार पीएम का रोड शो हो चूका है यही नहीं पूरी कैबिनेट भी वाराणसी में प्रचार में जुटी हुई है. पीएम के रोड शो द्वारा गली गली  महोल्ले  में जाकर प्राचर करना एनडीए गठबंधन में सहयोगियों के अलावा पार्टी के भी कुछ नेताओं को भी रास नहीं आ रहा है. आरएलएसपी के उपेन्द्र कुशवाहा के बाद अब बीजेपी के स्टार नेता शत्रुघ्न सिंहा ने पीएम मोदी के रोड शो पर सवाल उठाये है। शत्रुघ्न जी ने कहा है कि पीएम को रोड शो करना शोभा नहीं देता है लगातार 2 दिन तक रोड़ शो क्यों “ये कैसी हताश है” अगर आप कॉन्फिडेंट है, आपके पास स्टार प्रचारक है जलेबी खाने वाले नेता है तो तामझाम का क्या मतलव है।
क्या कहा था उपेन्द्र कुशवाहा ने
इससे पहले एनडीए के सहयोगी पार्टी राष्टीय लोक समता पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐतराज जताते हुए कहा था कि मै व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूँ कि पीएम पद इतना ऊँचा होता है कि रैली करने तक तो सही है पर रोड शो करना मोदी को शोभा नहीं देता। पीएम का यह शो उनके पद और व्यक्तिगत की गरिमा के अनुकूल नहीं है।
pnn24.in

View Comments

  • एक अच्छी स्टोरी। कुछ प्रूफ की समस्या है।हा , थोड़ी और विश्लेषण की जरूरत महसूस हो रही है।

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts