Categories: Crime

विधायकी का मोह नही त्याग पा रहे सोनकर. आज भी गाडी पर लिखा है विधायक

विधायक लिखी सोनकर की गाड़ी
अनंतु कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर अभी भी पद मोह त्याग नहीं पा रहे हैं। अपने जैलो व निजी बोलेरो वाहन पर आगे व पीछे मोटे मोटे अक्षरों में विधायक लिखा कर ही चल रहे हैं। पूर्व सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर की कार्यशैली से जनता में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।लोगों का कहना है कि शायद पूर्व विधायक को लोकतंत्र में यकीन ही नहीं है और वह अपना पद मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे में आम जनमानस में चर्चा के पात्र भी बने हुए हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने विधायक भीम प्रसाद सोनकर का टिकट काटकर सपा नेता स्व0  चंद्रशेखर कनौजिया की पत्नी संगीता कन्नौजिया को उम्मीदवार बनाया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts