Categories: Crime

अब नही भरेगा जूही पुल पर पानी

दिग्विजय सिंह
कानपुर नगर, बरसात के साथ ही साउथ के लोगो की परेशानी भी शुरू हो जाती थी। साउथ से शहर की ओर आने के लिए जूही पुल एक बडा जरिया था लेकिन बारिश के कारण यहा भीषण जलभराव हो जाता था, जिससे घण्टों पुल पर आवागमन नही हो सकता था, लेकिन इस बार ऐसा नही होगा और इसके लिए जूही पुल पर संपवेल तैयार किया गया है, जिससे पानी को आसानी से निकाला जा सकेगा और जल भराव नही होगा।

जूही पुर पर जलभराव को लोगों को निजाद दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा संपवेल का निर्माण कराया गया है जो इस बार बारिश के मौसम में चालू किया जायेगा। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए महापौर जगतवीर सिंह द्रोण और नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह के आदेश पर नगर निगम द्वारा यहां 3 करोड 77 लाख रू0 से सैंपवेल का निर्माण कराया गया है। सही दो डीजल वाले पंप भी लगाए गए है। बताया जाता है कि बारिश के मौसम में बिजली वयवस्था भी प्रभावित होती है और बिजली न होने की दिशा में पंपो को चलाने के लिए यह व्यवस्था की गयी है। वहीं बारिश में होने वाले वर्षा जल को बिनगवां पम्पिग स्टेशन भेजा जाएगा जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पहले पानी को ट्रीट किया जायेगा, फिर उसे गंगा मे छोडा जायेगा। पर राहत भरी खबर यह है कि इस बार बारिश में मौसम में दक्षिण की जनता को जूही पुल पर होने वाली जलभराव की समस्या का सामना नही करना पडेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts