अनंत कुशवाहा
जानकारी के अनुसार बिहरोजपुर ग्रामपंचायत के मुस्तफाबाद पुरवां निवासी सुग्रीव का (छः वर्षीय) पुत्र गांव के विद्यालय में ही पढ़ने जाता था। रोजाना की भांति मंगलवार को भी वह विद्यालय गया हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय का शौचालय खराब होने के कारण छात्र बगल में स्थित तालाब पर ही नित्य क्रिया के लिए जाया करते थे। संभावना है कि यह बच्चा भी शौच के लिए तालाब के किनारे गया होगा जहां फिसल जाने के कारण वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार तालाब व स्कूल के बीच में कोई दीवार भी नहीं है जिसके कारण छात्र आसानी से तालाब के पास तक पहुंच जाया करते थे। मृत बच्चे के पिता सुग्रीव ने आरोप लगाया कि यदि विद्यालय का शौचालय सहीं होता तो उनका बच्चा तालाब पर न जाता। उन्होने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…