Categories: Crime

पूर्व विधायक के पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

इमरान सागर
शाहजहांपुर 09 मार्च | उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में तैनात महिला दरोगा तथा उनके हमराही से मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है |

एसपी नगर कमल किशोर ने आज यहां बताया कि कल रात करीब 8:00 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र में तैनात महिला दरोगा सुषमा यादव अपने हमराही अजय मलिक के साथ चेकिंग कर रही थी इस दौरान बोलेरो सवार पूर्व विधायक तथा पुवायां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पुत्र ने अपने साथियों के साथ आकर उनके साथ मारपीट की थी इस मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए पूर्व विधायक के छोटे पुत्र अनुज, अभिषेक तथा मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है |
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts