Categories: Crime

‘पद्मावती’ की शूटिंग के कारण कान फिल्म समारोह में हिस्सा नहीं ले रहीं दीपिका पादुकोण।

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता)
बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा था की, वह कान फिल्म समारोह में  शिरकत नहीं कर रही हैं। अब उन्होंने इसकी असल वजह को भी साफ कर दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि,दरअसल वह अपनी आने वाली फिल्म “पद्मावती” में व्यस्त होने के कारण 2017 के कान फिल्मोत्सव में शामिल नहीं हो सकेंगी। दीपिका का कहना है कि इस समय उनका सारा ध्यान “पद्मावती” पर केंद्रित है और इसीलिए वह इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगी।
बता दें कि,’पद्मावती’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण चित्तौड़ की रानी पद्मावती, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म अपनी कहानी को लेकर काफी विवादों में भी है और इसकी शूटिंग को जगह जगह विरोध झेलना पड़ रहा है।लेकिन आखिरकार, फिलहाल फ़िल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts