Categories: Crime

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। जहरीला पदार्थ खाने से जहां 30 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गयी वहीं मिट्टी का तेल पी लेने से 16 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत चांदपुर भटपुरा निवासी कपिलदेव (30) पुत्र रामकरन मंगलवार की शाम अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लेने से हालत गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

वहीं दूसरी घटना में सम्मनपुर थानान्तर्गत मछलीगांव निवासी नीलू (16) पुत्र राधेश्याम मंगलवार की शाम अपने घर पर अज्ञात कारणों से मिट्टी का तेल पी लेने से हालत गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts