Categories: Crime

विहिम के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

अनंत कुशवाहा 

अम्बेडकरनगर। सोमवार को कलेक्टेªट के निकट मैदान में होली मिलन समारोह विहिम जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम की अध्यक्षता में विजय दिवस के रूप में मनाया गया जिसका संचालन विहिम प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन दूवे ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख मुनीजी फलाहारी महाराज। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिजाम प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिम जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि होली आसाचार पर सदाचार की जीत का मार्ग प्रसस्त करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी भाईचारे को कायम रखकर कार्य करें। रामराज्य की स्थापना का सपना महंथ योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व मंे पूरा होगा। गौतम ने कार्यकर्ताओं से भरोसा दिलाया कि किसी कार्यकर्ताओं को अपमानित नहीं होना पडे़गा। अब किसी को न्याय दिलाने केलिए धरना प्रदर्शन की जरूरत नहीं पडे़गी। अब न्याय के लिए बिना भेद भाव के लिए कार्य करना पडे़गा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनी महाराज ने सभी संतो व धर्माचार्यों का इस प्रचंड बहुमत की सरकार देने का आभार जताया। मुनी ने कहा कि 15 साल बाद सही मायने में कालतंत्र की सरकार बनी है। अब तक भ्रष्टाचारियों, गुंडाराज, अत्याचार का राज था। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास करना ही सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम को अरविन्द शर्मा, विहिम जिला उपाध्यक्ष किशन मद्धेशिया, श्रीराम लखन पुजारी, कमला पंडित बाबा, नंद कुमार तिवारी राना, प्रहलाद विश्वकर्मा, आनंद महाराज, संजय वर्मा, गुलाब सिंह, राजेश्वर प्रसाद तिवारी, सब्बू यादव, संगठन मंत्री, रिन्कू पांडेय, अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts