जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के जुड़वा कस्बे शहजादपुर के रहने वाले मदनलाल ने अपनी पुत्री संगीता सैनी की शादी टाण्डा हयातगंज निवासी धर्मेन्द्र के साथ 19 नवम्बर 2013 को की थी। मदनलाल के अनुसार संगीता के ससुराल वाले उस पर कई बार दहेज के लिए दबाव डाल चुके थे। लगभग छः माह पूर्व संगीता ने उनसे 50 हजार रूपये मांगा भी था जिसे उन्होने उसे दे दिया था। तीन दिन पूर्व संगीता ने अपने पिता को फोन कर फिर से 50 हजार रूपये की मांग की थी। पिता द्वारा काम के बावत पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। अभी वे पैसा का इंतजाम कर ही रहे थे कि बुधवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। संगीता का शव बुधवार को सुबह ससुराल में ही पंखे पर लटकता हुआ पाया गया। संगीता के दो वर्ष की एक बेटी भी है। घटना के बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…