Categories: Crime

स्वाॅट टीम ने चलाया अभियान, अवैध कारोबारीयो की धड़ पकड़, कई लोग हिरासत मे.

राजू आब्दी
झांसी। जिले जुआ, सट्टा और शराब का अवैध कारोबार जोरो से चल रहा है। झांसी पुलिस ने इनके उपर नकेल कसने का दावा कर धर-पकड़ तेज कर दी है। इसी मध्यनजर झांसी पुलिस स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ कई स्थानों पर छापा मारकर जुआ, सट्टा और शराब का अवैध कारोबार करने वालो को हिरासत में ले लिया।

झांसी एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में झांसी स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्राधिकारी सौम्या पाण्डे ने आज भी अवैध कारोबारियों की धर-पकड़ के लिये अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानो पर छापे मारें। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में डेरे से कच्ची शराब बरामद की। छापे से वहॉ भगदड़ मच गयी। पुलिस ने मौके से करीब दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब को बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी ररहेगा
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts