Categories: Crime

वालीबाल के माध्यम से नशे से निजात दिलाने का प्रयास

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। युवाओं को नशे से निजात दिलाने के लिए अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी शशांक पांडेय ने एक पहल की शुरूआत की। उन्होने मंगलवार को भीटी थाना क्षेत्र के पमोली ग्रामसभा में युवाओं को वालीबाल खेल के माध्यम से नशे से निजात दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। युवाओं को स्वस्थ रहने एवं खेल के बारे में सावधानी बरते जाने पर जोर दिया। उन्होने बताया कि खेल के माध्यम से ही मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होने बताया कि खेल ही सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन है। युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए और खेल में रूचि लेकर स्वस्थ रहना चाहिए। इस मौके पर ग्रामसभा के प्रधानपति व युवाओं में विवेक सेन यादव, रूकसाद, अनुराग, राहुल, रवि, संदीप, सूर्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts