Categories: Crime

प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक परिक्षा फल वितरण समारोह

फारुख हुसैन 

लखीमपुर (खीरी)//चंदन चौकी=लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी के प्राथमिक विद्यालय गोबरौला में  वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  न्याय पंचायत प्रभारी नबी अहमद रहें ।कार्यक्रम के दौरान  बच्चों को परीक्षाफल व पुरस्कारों का वितरण किया गया । कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय श्रेणी के बच्चों के साथ ही नियमित रूप से स्कूल आने वाले तथा साफ सफाई पर ध्यान देनें वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गयी।

जिसमें किश्वरी जहाँ,अतुल राना, निर्मला,रजनी,रज्बी,निशा,सरोजनी, अनामिका आदि छात्र  छात्राओं  को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्याय पंचायत प्रभारी नबी अहमद ने बच्चों  संबोधित करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से सभी अपनी पढ़ाई और अपने विद्यालय के अनुशासन के प्रति कार्य करते रहे तो तुम्हे तुम्हारी मंजिल कोई नहीं ले सकता ।  इसके साथ ही  SMC अध्यक्ष अनीता ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य का आशिर्वाद दिया ।इसके साथ ही इं.प्रधानाध्यापक कौशल प्रजापति ने विद्यालय में आने वालों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को इसी तरह से मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन में रहने की बात कहीं ।इस मौके पर SMC सदस्य  अकबर अली प्रशिक्षु शिक्षक  रमा शंकर शोनी शिक्षामित्र प्रेम लाल राना तथा विद्यालय के तमाम छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts