Categories: Crime

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अनुज की पत्नी का निधन

अंजनी राय
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अनुज कृपाशंकर सिंह की पत्नी जानकी देवी (75) का निधन सोमवार की रात दिल्ली में हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया गया। इनके छोटे पुत्र असीम सिंह ने मुखाग्नि दी है। जैसे ही इसकी जानकारी इनके पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी एवं बलिया में पहुंची, लोगों में शोक व्याप्त हो गया। लोग शोक संवेदना प्रकट करने लगे।

बलिया में चुनाव की तैयारियों में जुटे सांसद नीरज शेखर एवं एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भी दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts