Categories: Crime

फिर बढ़ाया गया कुलपति प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन का कार्यकाल

मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन का कार्यकाल राज्यपाल ने पुनः तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि ,विश्व विद्यालय के शिक्षक संघ ने प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन की अस्वस्थता व समाप्त होते कार्यकाल के मद्देनजर नए कुलपति की नियुक्ति की मांग की थी।

इस पर राज्यपाल ने नए कुलपति की नियुक्ति ना होने तक प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन को ही कुलपति पद पर रखते हुए उनका कार्यकाल 3 माह बढ़ा दिया है ।कुलपति प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन का कार्यकाल बीते वर्ष 17 दिसंबर को ही पूरा हो चुका हैं ,पर उनका कार्यकाल तीन माह बढ़ाया गया था। अब 17 मार्च को उन्हें सेवानिवृत्त होना था परंतु अब राज्यपाल द्वारा उनके कार्यकाल को 3 माह और बढ़ा दिया गया है। अब जब तक नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती ,तब तक प्रोफेसर मुशाहिद ही कुलपति का कार्यभार संभालेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts