Categories: Crime

वाराणसी – आदमपुर पुलिस ने पकडे जुआड़ी

(वीनस दीक्षित) वाराणसी.

आदमपुर पुलिस ने कल रात छापा मार कर 18 हज़ार से अधिक रकम के साथ 5 जुआडीयो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी आदमपुर थाना क्षेत्र के ही मूल रूप से रहने वाले है. पकडे गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 18,960 रु0 के साथ 52 ताश के पत्ते भी बरामद किये है.

प्राप्त समाचार के अनुसार आदमपुर को सुचना मिली कि नया महादेव ट्यूबवेल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है. सूचना के सम्बन्ध में पुलिस चौकी आदमपुर इंचार्ज विजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे और मौके से जुआ खेल रहे 5 लोगो को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी प्रदीप पुत्र सचल मल्ल निवासी प्रह्लाद घाट थाना आदमपुर, 40 वर्षीय दीपू गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता  निवासी प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, 50 वर्षीय विजय कुमार मौर्य पुत्र बसन्त कुमार, निवासी प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, 55 वर्षीय विरेंद्र महेश्वरी पुत्र स्व0 राम कृष्ण महेश्वरी निवासी कोनिया थाना आदमपुर, 42 वर्षीय शैल कुमार साहनी पुत्र स्व0 वंशीलाल साहनी निवासी नया महादेव थाना आदमपुर, वाराणसी पर समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही थी.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts