Categories: Crime

पुलिस चौकी के सामने बेटे ने की माँ की चाकू मार कर हत्या , चौकी पर लगा था ताला

राजू आब्दी

झाँसी। थाना प्रेमनगर अंतर्गत पुलिया नंबर 9 पर बनी चौकी के ठीक सामने आज शाम एक बेटे ने अपनी माँ की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मामला थाना प्रेम नगर अर्न्तगत पुलिस चौकी 9 नंबर का है। जहां श्रीमती ममता पत्नी स्वर्गीय बालक दास मौहल्ला तिकोनिया, रिपटा, पुलिया नंबर 9 की निवासी हैं। बालक दास की दो बीवियॉ थी। ममता बालक दास की पहली पत्नी थी। ममता के कोई स्तान नही थी। जिसके चलते ममता ने अपनी मौसी की लड़की रानी से बालक दास की दूसरी शादी करवा दी थी। रानी के दो लड़के और 1 लड़की है।
बालक दास के मरने के बाद मृतक आर्शित के रूनप में दोनो ही बीवीयों ने कानूनी दावा पेश किया था। 12 साल की लम्बी लड़ाई के बाद ममता को सरकारी नौकरी मिल गयी। बस यही वजह आपसी दुश्मनी का करण बन गयी थी। सूत्रों के अनुसार रानी का एक पुत्र आये दिन ममता को परेशान करता था। इस सम्बन्ध में ममता ने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। लागों ने बताया कि आज भी रानी का बेटा ममता को परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत करने ममता 9 नम्बर चौकी गयी थी, लेकिन चौकी पर ताला लगा था। ममता चौकी से लौट ही रही थी, कि युवक ने चौकी के सामने ही ममता पर चाकूओं से ताबड़तोड़ करीब 7-8 वार कियें। जिसके बाद ममता वही गिर गयी। दिन-दहाड़े हुयी इस धटना ने सभी को सकते मे डाल दिया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने ममता को इलाज के लिये मेडिकल कालेज भेजा, जहॉ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस धटना ने उ.प्र में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। यदि चौकी में ताला नही लगा होता तो शायद महिला की जॉन बच जाती। इस मामले में वरिष्ठ् पुलिस अधीक्क्षक, अखिलेश चौरसिया का कहना है कि चौकी इंचार्ज किसी काम से मेडिकल गये थे तो भी यह बात हजम नही होती कि पूरी चौकी सिर्फ 1 इंचार्ज के बदौलत चल रही थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts