मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)
मोदी लहर ने सभी नौ सीट जीत कर गठबंधन और बसपा को करारा झटका देते हुए भाजपा ने किसी भी प्रतियाशियों को टिकने नही दिया।”मोदी लहर” के सामने बसपा और गठबंधन का कोई भी प्रत्याशी टिक नहीं पाया और सपा और बसपा के सभी मौजूदा विधायकों हार का मुंह देखना पड़ा।बीजेपी के मौजूदा तीनों विधायकों, जिसमे कैंट के राजेश अग्रवाल लगातार छठवीं बार,कांग्रेस के नवाब मुजाहिद को हराकर,आंवला के विधायक धर्मपाल चौथी बार सपा के युवा नेता सिद्धराज सिंह को हरा कर, शहर से विधायक डाक्टर अरुण लगातार दूसरी बार कांग्रेस के प्रेम प्रकाश अग्रवाल को हरा कर जीते। नवाबगंज के सपा विधायक भगवतशरण गंगवार को बीजेपी के केसर सिंह ने हराया।फरीदपुर के विधायक सियाराम सागर को बीजेपी के डॉ श्यामबिहारी लाल ने मोदी लहर की भेंट चढ़ा दिया।।लगातार तीन बार जीतने वाले भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम भी हार गए। बहेड़ी के विधायक अताउर्रहमान तीसरे स्थान और बीजेपी के छत्रपाल से हार गए।तीन बार से चुनाव जीत रहे मीरगंज के बसपा विधायक सुलतान बेग, बीजेपी के बीएल वर्मा से हार गए।बिथरी चैनपुर के विधायक वीरेंद्र गंगवार तीसरे स्थान पर रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…