Categories: Crime

नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे है मोदी – धर्मेन्द्र

मायावती के कारगुजारियों से वाकिफ है मुस्लिम : धर्मेन्द्र
अंजनी राय
बलिया : दुबहड़ क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी स्थित बाजार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा एवं बसपा पर खूब बरसे । कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी केवल नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। बिजली समस्या पर बोलने से पहले उन्हें धरातलीय सच्चाई समझ लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता अब उनके झूठे जुमले एवं झूठे वादे के झांसे में नहीं आने वाली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नोटबन्दी से देश में न ही काला धन वापस आया और न भ्रष्टाचार कम हुआ। बसपा नेता मायावती पर बरसते हुए कहा कि मायावती के कारगुजारियों को मुस्लिम से लेकर दलित लोग भी जान चुके हैं। मायावती लोगों को केवल धोखा देने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती केवल पत्थर तराशती रहीं। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए बलिया सदर सीट से सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को भारी मतों से जीताने की अपील की। कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के जनता के लिए विकास का पिटारा खोल दिया। कन्या विद्या धन, छात्र -छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन, 108 एम्बुलेंस, 100 नंबर डायल त्वरित पुलिस सेवा आदि जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं किसी भी सरकार के वश की बात नहीं है। शिवराम पुर – नगवां गंगा नदी पर जनेश्वर मिश्र सेतु के बन जाने से बलिया के लोगों को काफी लाभ होगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts