Categories: Crime

पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता, जल्द ही बंद होंगी अवैध आरा मशीने : वन मंत्री

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार शीघ्र ही अवैध आरा मशीनों पर भी कार्यवाही करेगी। बूचड़खानों के बंद हो जाने के बाद सरकार का अगला अभियान अवैध आरा मशीनों पर ही चलेगा। यह बाते प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चैहान ने मऊ जाते समय जिला मुख्यालय पर पत्रकारो से संक्षिप्त बात-चीत के दौरान कहीं। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरे वृक्षों का होना आवश्यक है। प्रदेश सरकार अवैध रूप से हो रहे पेड़ो की कटान को रोकने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर हरे पेड़ो की कटान नहीं होने दी जायेगी। साथ ही आरा मशीन भी नियमों के अनुसार ही चलेंगे। गौरतलब है कि जिले में वन विभाग की कृपा से अवैध आरा मशीनों की भरमार है। यह अवैध आरा मशीन विभागीय अधिकारियों की अवैध कमाई का मुख्य श्रोत बने हुए है। शिकायत के बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करते। वन मंत्री के बयान से उम्मीद हो चली है कि पर्यावरण के लिए खतरा बन चुकी इन अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध जल्द ही सरकार अभियान छेडेगी। जिला मुख्यालय पर कुछ देर रूकने के उपरान्त वन मंत्री मऊ के लिए रवाना हो गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts