Categories: Crime

योगी आदित्य नाथ के कार्यो का किया समर्थन

दिग्विजय सिंह
कानपुर नगर, | मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उनकी संस्था योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हे बधाई देते है एवं उनके द्वारा अब तक के किए गये कार्यो का समर्थन भी करते है। चर्चा हुई कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 को दंगामुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश्ज्ञ बनाने का जो संकल्प लिया है उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उस्मानी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह भी कदम सराहनीय है कि उ0प्र0 में जगह जगह जो अवैध बूचडखाने चल रहे थे और खुले तौर पर जो मांस की बिक्री हो रही थी उसको भी बन्द करके गन्दगी व प्रदूषण से बचाने का कार्य किया है। कहा विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा बूचडखाने के मुददे पर मुस्लिम समाज को जो गुमराह एवं उकसाने का कार्य कर रहे है, यह नैतिक रूप से अच्छा कार्य नही है। इस अवसर पर मो0 शाहिद खान, मो0 नौशाद लारी, शोएब मंसूरी, जीमल सिददीकी, शमाना उस्मानी, आकिब अली, खालिद उस्मानी आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts