Categories: Crime

दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में मैजिक चालक को पीटा

घटनास्थल मौजूद पुलिस व अन्य

दुष्यंत यादव आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र की रामनगर बाजार घंटों आराजकता की चपेट में रही। पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने मैजिक चालक की निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दिया जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के आरोपुर गांव निवासी राम प्रकाश चैबे अपनी निजी मैजिक गाड़ी संख्या यूपी 45 टी 5274 खुद चलाते हैं

रविवार शाम लगभग पांच बजे वह रामनगर चैक से आगे रुके उसी समय आधा दर्जन की संख्या में दबंगों ने धावा बोलकर उन्हें मैजिक से खींचकर निर्ममता पूर्वक लात घूसों से पीटना शुरु कर दिया। वही बगल में डायल 100 के वाहन के पुलिसकर्मी टिक्की खाने में मशगूल रहे पीड़ित चालक बचाव के लिए चिल्लाता रहा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे अनसुना कर दिया देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद आलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित राम प्रकाश चैबे ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आलापुर थाने में तहरीर दिया है लेकिन खबर प्रेषण तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts