Categories: Crime

मतदान करने आये होमगार्ड के जवान और कर्मचारी आपस में भिङे

अंजनी राय 

बलिया : मॉडल तहसील में चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व मतदान करने आए कर्मचारी व होमगार्ड के जवान भिड़ गए। इसको लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी रही। सदर कोतवाली अनिल चंद्र तिवारी व अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर मामले को शांत किया। चुनाव में कर्मचारियों को मतदान करने का अंतिम दिन था।

इसको लेकर कर्मचारी वोट देने के लिए कतार में लगे हुए थे। इस दौरान आगे-पीछे को लेकर होमगार्ड व एक कर्मचारी से विवाद हो गया। इसकी सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts