Categories: Crime

बहराइच -एण्टी रोमियों दल द्वारा की गयी कार्यवाही

बहराइच. (सुदेश कुमार)
डाo मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा जनपद स्तर पर ’’एन्टी रोमियों स्क्वाड’’ का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारी निo मन्जू पाण्डेय, प्रभारी महिला थाना व उoनिo संजय कुमार दूबे, प्रभारी स्वाट बहराइच को दिये थे। जिनके द्वारा जनपद के भीड़-भाड़ इलाके स्कूलों आदि स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ अभद्रता अश्लील हरकत आदि करने वालो के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया गया जिसके अन्तर्गत महिला डिग्री कालेज के सामने से दो लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ कर पूछ-ताछ के लिए महिला थाना लाया गया। पूछ-ताछ के बाद दोनों लड़कों के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दिया।

पकड़े गये लड़को का नाम-पता :-
चरणजीत सिंह पुत्र श्री दिलबहार निo चिलवरीया थाना कोoदेहात, जनपद बहराइच।
कुंज बिहारी ओझा पुत्र श्री पारस ओझा निo चिलवरीया थाना कोoदेहात, जनपद बहराइच।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts