Categories: Crime

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया अपनी वसीयत का ऐलान ,जानिये क्या कहा

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सबको  चौंका दिया है। 74 साल के इस सिने स्टार ने ट्विटर के जरिए एक तरह से अपने वसीयत का ऐलान कर दिया है ।अमिताभ ने अपने एक ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह कह रहे हैं कि वह जो कुछ भी छोड़ कर जाएंगे, यानि अपनी संपत्ति से संबंधित वह उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन में बराबर बराबर बांट दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने यह बताया कि वो  लिंग समानता के वह पक्षधर रहे हैं इसलिए वह बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं करते ।अमिताभ बच्चन  की छवि केवल एक अभिनेता और  महानायक ही नही, बल्कि एक आदर्श पुत्र, पति और पिता की भी रही है।अमिताभ हमेशा अपने विचारो से लोगों को प्रभावित करते रहे हैं।आज आमिर। खान,प्रियंका चोपड़ा ,अमिताभ बच्चन जैसे लोग ,लोगो कों बेटियों के अधिकार और समानता के प्रति जागरूक कर रहे हैं, ऐसे में निश्चित रूप से अमिताभ का ये ट्वीट उन लोगों को सोचने को मजबुर करेगा ,जो आज भी बेटा और बेटी में फर्क महसूस करते हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts