Categories: Crime

शार्ट सर्किट की आग से आठ रिहायशी झोपड़िया जली

अंजनी राय 

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गाँव में स्थित पानी टंकी के पास सोमवार के दिन विद्युत के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी जिसमे आठ लोगो की रिहायशी झोपड़ी सहित उसमे रखा घरेलु उपयोग के सामान, अनाज तथा नगदी जल कर राख हो गया।

प्राप्त सुचना के अनुसार बेलहरी गाँव के पानी टंकी के पास अचानक विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से चितरंजन गौड़ पुत्र नन्द जी ,मुराती पत्नी स्व०नन्द जी, धनजी गौड़ पुत्र रामपूजन, विनोद पुत्र धनजी गौड़,सुभाष पुत्र स्व०जटा गौड़, जयप्रकाश गौड़ पुत्र सुभाष, वृजा गौड़ पुत्र शिवराज गौड़,सुखराम गौड़ पुत्र शिवराज गौड़ की रिहायशी झोपड़ी तथा उसमें रखा सारा सामान, कपडा, अनाज, नगदी जल कर राख हो गया।सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड के जवानों तथा हल्दी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts