Categories: Crime

बरेली में चल रहे ओशो ध्यान उत्सव का हुआ समापन

मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)
बरेली में 26 फरवरी से आयोजित हो रहे ओशो ध्यान उत्सव का पीलीभीत रोड स्थित मासूमी फॉर्म में समापन हो गया। इसके अंतर्गत ओशो की विभिन्न ध्यान विधियों से लोगों को परिचित कराया गया व उनका अभ्यास भी कराया गया। समापन समारोह का शुभारंभ ‘गुरू वंदना’ और ‘नटराज ध्यान’ से हुआ। इसके बाद ‘विपश्यना ध्यान’ और ‘कुंडलिनी ध्यान’ भी कराया गया ।’ओशो सांध्य सभा’ का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर ओशो के प्रारंभिक जीवन पर बनी फिल्म ‘रेबेलियस फ्लावर’ भी दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन मां शोभना ने किया। मनोज दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित कर ओशो ध्यान उत्सव का समापन किया। इस ओशो ध्यान उत्सव के सफल आयोजन में स्वामी चेतन अनाम ,स्वामी ज्ञान समर्पण, प्रेमभूषा,योग प्रताप ,शांति विशाल ,सत्य बोध,आनंद अहोभाव, मां बोधी प्रज्ञा, प्रेम निर्मला का उल्लेखनीय योगदान रहा।

pnn24.in

View Comments

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts