Categories: Crime

लाउण्ड्री में अराजकतत्वों ने लगा दिया आग, हजारों रुपए का कपङा जलकर राख

अंजनी राय
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह, नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित प्राथमिक स्कुल के पास कपडा धोने वाले की गुमटी को अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे उसमे रखा कपडा और अन्य चीजे जल गई।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह कस्बा निवासी बंटी पुत्र राजू कनौजिया की कपड़े स्त्री करने की गुमटी  बांसडीह बड़ी बाजार में चावल हट्टा में कपडे प्रेस करने की दुकान है सोमवार की रात्रि में वे दुकान बंद कर घर चला गया। इसीबीच रात्रि में किसी शरारती तत्वों ने उसकी गुमटी को आग के हवाले कर दिया, जो जलकर राख हो गया। खबर पाकर राजू अपने दुकान पर आया, लेकिन सब कुछ जलकर राख हो गया था और उसमें रखे ग्राहकों के प्रेस और धोने के लिए आये कपडे भी जल गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस घटना से व्यपारियो में रोष है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts