Categories: Crime

धनंजय कन्नौजिया ने रचा इतिहास, बिल्थरारोड पहुंचते ही जश्न में डूबे लोग

अंजनी राय 

बलिया : बेल्थरारोड सीट से बीजेपी प्रत्याशी धनंजय कन्नौजिया चुनाव मैदान में उतरकर पहली बार में ही सपा के गोरख पासवान को 18319 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। धनंजय कन्नौैजिया को 77504 व गोरख पासवान को 59185 मत मिला।

बसपा के घूराराम को 47297 तथा लोकदल के धीरेंद्र चंद्रा को 1031 मत पाकर संतोष करना पड़ा। शनिवार को जीत की सूचना मिलते ही बिल्थरारोड क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह पटाखे छोड़ दीपावली मनाने के साथ अबीर गुलाल उड़ा कर होली खेली गयी। देर शाम को धनंजय के बिल्थरारोड नगर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने डीजेे के साथ फूल माला पहनाकर एवं अबीर गुलाल उङाकर जबर्दस्त स्वागत किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts