Categories: Crime

अनीता की जीत पर भाजपाइयों ने खेली होली, अबीर गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई

अनंत कुशवाहा 

आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल की जीत पर रबिवार को भाजपाईयों नें केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर जश्न मनाया।भाजपाईयों नें पूर्व विधायक त्रिवेणी राम वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव जिला उपाध्यक्ष दिनेश पान्डेय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, रामप्रकाश गौतम, बजरंगी यादव, अरविंद उपाध्याय, दिनेश यादव,राघव तिवारी,जमुना चतुर्वेदी,अभिषेक कन्नौजिया संजय सिंह अवधेश कमल वीरेन्द्र यादव कमलेश मिश्व सुरेश कन्नौजिया मोहित भार्गव सूर्यभान समेत कई भाजपा नेताओं नें कार्यालय पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पान्डेय नें कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रीतियों नीतियों की जीत है।लंबे अरसे बाद अनीता की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts