हरमेश भाटिया/ देवेन्द्र शर्मा
इसके बाद मंत्री ने गुरुद्वारे से लेकर स्टेशन रोड होते हुए आम्बेडकर पार्क तक रोड शो किया और आम्बेडकर पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक राज्यमंत्री सरदार बल्देव औलख का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री पार्क में मंच पर पहुँचे जंहा पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलों से सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री ने मंच के माध्यम से पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आवाम ने उन्हें जिताया है और माननीय मुख्य मंत्री ने उनपर विश्वास जताया है और मंत्री बनाया है। जिन पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राज्यमंत्री ने मंच के माध्यम से प्रशासन को चेताया और कहा कि उन्हें अपनी मानसिकता बदलनी होगी नहीं तो हम बदल देंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उत्साह मे गलत काम करने अथवा कदम न उठाने की अपील की है। मंच पर मौजूद कार्य कर्ताओ ने मंत्री को गदा,तलवार,स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने वहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं,जनता और मीडिया का आभार जताया। इस मौके पर विधायक राजबाला,सूर्य प्रकाश पाल,मोहन लोधी,लक्ष्मी सैनी,जुगेश अरोरा,अवधेश शर्मा,और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…