Categories: Crime

नहीं रहे ऐश्वर्या के पिता, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

करिश्मा अग्रवाल 

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज का शनिवार दोपहर निधन हो गया है। पिछले एक हफ्ते से वे यहां के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थे। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन क्रिटिकल कंडीशन के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था।

बता दें, ऐश्वर्या के पिता पहले कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं और दोबारा उसी के लक्षण आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। पिछले दिनों ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन के अलावा ससुर अमिताभ बच्चन, सिकंदर खेर समेत कई सेलेब्स ऐश्वर्या के पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts