Categories: Crime

राहुल और अखिलेश के रोड शो को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया बैठक

वाराणसी(निलोफर बानो)।
आज दिनांक 28 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जोनल कार्यालय इंग्लिशिया लाइन पर बैठक की गयी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महा सचिव एव राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी के साथ ये बैठक हुई जिसमे  4 मार्च को आयोजित होने वाले राहुल गाँधी और अखिलेश यादव के रोड शो को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए चर्चा की गयी व रणनीती तैयार की गयी।इस रोड शो की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के मज़बूत कंधे ज़िला अध्यक्ष जफरुल्लाह जफ़र व अन्य कांग्रेसजनो को सौंपी गयी।

जफरुल्लाह जफ़र ने बताया की पुरे रोड शो को 30 सेक्टर में बांटकर अलग अलग कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है तथा इस रोड शो को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेसजन अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव,अनुराग पाण्डेय,प्रदीप पाण्डेय साजू,प्रदेश महासचिव मो.नुरुल्लाह, सिद्धार्थ केशरी, परवेज़ अख्तर,अज़ीम अख्तर,विकास कुमार, जिशान, लड्डू भाई, साजिद, इज़हार हाशमी, खलाख अंसारी, अहमद सउद, फैज़ अली, ओम शुक्ल, कायनात वारसी, रज़िया बेगम आदि उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts