Categories: Crime

शूटिंग विश्व कप में भारतीय सेना के निशानेबाज जीतू रॉय ने जीता काँस्य

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)
निशानेबाज जीतू राय ने आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।29 वर्षीय जीतू ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में कुल 216.7 अंक का स्कोर कर वह तीसरे स्थान पर रहे।एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुके जीतू पहली सीरीज में सातवें स्थान पर रहे थे।

लेकिन उन्होंने दूसरी सीरीज में दो बार 10.6 और एक बार 10 अंक का निशाना लगाकर वापसी की. इस सीरीज के अंत में राय 98.7 अंक से छठे स्थान पर थे।डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता के इस फाइनल में एलिमिनेशन चरण तक उन्होंने यह स्तर बनाये रखा. उन्होंने दो बार 10 अंक जुटाये और बढ़त जारी रखी।सेना के निशानेबाज दो बार फिर 10.6 अंक हासिल कर पदक की दौड़ में आ गए और 9.9 अंक से कांस्य पदक सुनिश्चित किया। वह चीन के झानयी जु (197.9 अंक) से आगे रहे।राय वियतनाम के जुआंग विंह होआंग पर 0.1 अंक की बढ़त बनाये थे और रजत पदक की दौड़ में थे लेकिन 8.6 अंक से उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।स्वर्ण पदक जापान के तोमोयुकी मातसुदा ने जीता जिन्होंने 240.1 अंक का विश्व रिकार्ड बनाया।वियतनाम के होआंग ने 236.6 अंक से रजत पदक जीता।दो अन्य भारतीय निशानेबाज ओमकार सिंह और अमनप्रीत सिंह भी एयर पिस्टल स्पर्धा में थे लेकिन उनका सफर क्वालीफिकेशन चरण में ही रुक गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts