Categories: Crime

लापता युवती का अदजला हुआ मिला शव, परिवार में कोहराम।

राहुल मसवासी
रामपुर उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में खेत में पड़ा,युवती का अदजला हुवा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रामपुर एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुच गए और शव का मुआयना किया वहीँ परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रामपुर थाना स्वार क्षेत्र के भुभरा गांव के  रहने वाले भूप राम सिंह की 18 वर्षीय पुत्री राज रानी करीब 3 दिन से घर लापता थी। परिजनों ने पुत्री को  रिश्तेदारियों में तलाशा पर युवती की कोई भी जानकारी नहीं मिली। आज  मसवासी क्षेत्र के एक खेत में जब मिर्तिका राज रानी का अद जला शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीँ सूचना मिलते ही रामपुर एसपी भी मौके पर पहुच गए और शव का मुआयना किया। वहीँ परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts