Categories: Crime

बरेली के डीएम सुरेंद्र सिंह बताएंगे आईएएस और पीसीएस में सफलता प्राप्त करने के तरीके

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता )
भारत की सर्वाधिक सम्मानित सेवाओं में से एक, भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाने को लेकर युवाओं में कितना उत्साह होता है,यह हर कोई जानता है। इसके लिए प्रतिवर्ष लाखों अभ्यर्थी तैयारी करते हैं, और परीक्षा भी देते हैं ।परंतु इस में सफलता प्राप्त करने के लिए एक सटीक व सही रणनीति की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।

इसलिए आईएएस और पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन हेतु बरेली की संस्था सेंटर फॉर एंबिशन की ओर से रविवार 19 मार्च 2017 को दोपहर 2:00 बजे से बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता बरेली के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह अभ्यर्थियों को आईएएस और पीसीएस में सफलता प्राप्त करने के तरीके बताएंगे ।इस सेमिनार के आयोजकों में सेंटर फॉर एंबिशन के डायरेक्टर डॉ अमित सिंह, सेंटर हेड- सोहन चौधरी एवं पूजा चौधरी ,और कार्यक्रम समन्वयक -नरेंद्र पाल गंगवार शामिल हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts