Categories: Crime

आग की चपेट मे आने से मौत तीन झुलसे

यशपाल सिंह 

आज़मगढ़ : देवगांव कोतवाली के कोटा बुजुर्ग गाँव में मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले करने वाली मेवाती देवी ( 80 ) की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गाँव में कृष्णावती ( 40 ) पत्नी मिश्रीलाल बुधवार दिन में आग की चपेट में आ कर झुलस गयी थी उसे बचाने में उसका बोलने में असमर्थ पुत्र सनी ( 15 ) भी झुलस गया।

दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी पंकज ( 45 ) पुत्र ओम प्रकाश सिंह संदिग्ध हालत में गंभीर रोप्प से झुलस गया उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। वहीं मऊ जनपद के घोसी कोतवाली के बेलउर चगेरी निवासिनी ममता ( 22 ) पत्नी धनंजय खाना पकाते झुलस गयी। वहीं घोसी के ही बिशुई अहमदपुर में रात में उर्मिला ( 32 ) पत्नी प्रदीप संदिग्ध हालत में झुलस गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts