Categories: Crime

पत्नी की वियोग में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दे दी जान

अंजनी राय
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव मे पत्नी के वियोग मे एक युवक ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी फूलबदन चौहान 26 वर्ष दिल्ली मे नौकरी करता था। उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी। 26 फरवरी को वह पत्नी को साथ लेकर दिल्ली से घर के लिए चला। दुल्लहपुर गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उसकी पत्नी पानी पीने के लिए नीचे उतरी। इसके बाद वह वापस नही लौटी। पति द्वारा स्टेशन पर काफी तलाश किया गया किंतु कही पता नही चल सका। फूलबदन निराश होकर घर लौट आया। इसके बाद से वह मानसिक तनाव मे रहने लगा था । परिजन उसका उपचार भी करा रहे थे। घटना के दिन उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देखते ही देखते उसकी हालत खराब होने लगी। परिजन उपचार हेतु हास्पीटल ले जाते इसके पहले ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मृतक के पिता देवचंद चौहान ने पुलिस को दी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts